शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव जोंस 148 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

कल अमेरिकी बाजार में स्वास्थ्य और औद्योगिक शेयरों में गिरावट के कारण कमजोरी आयी। हालाँकि कल मैक्डोनाल्ड के शेयर में तेजी ने डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 को मजबूती प्रदान कर दी थी, मगर सत्र के आगे बढ़ने के साथ दोनों सूचकांक कमजोर हुए।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 148.04 अंक या 0.61% की कमजोरी के साथ 24,163.15 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 53.53 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 7,066.27 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 21.86 अंक या 0.82% की गिरावट के साथ 2,648.05 पर बंद हुआ। वहीं अप्रैल में डॉव जोंस और एसऐंडपी में 0.3% और नैस्डैक में 0.1% से भी कम की वृद्धि दर्ज की गयी।
दूसरी ओर अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.69% की कमजोरी के साथ 68.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों के सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!