शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेज शुरुआत के बाद फिसला बाजार

बुधवार को एशियाई बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने के बावजूद बेहतर अप्रैल वाहन बिक्री से भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई।

साथ ही बाजार को शुरुआत में मजबूत जीएसटी संग्रह डेटा से भी सहारा मिला। मगर शुरुआती घंटे में ही एशियाई बाजारों का नुकसान सूचकांकों पर हावी हो गया और सेंसेक्स तथा निफ्टी लाल निशान में पहुँच गये।
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,160.36 के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 35,328.91 पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब यह 18.91 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 35,141.45 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,739.35 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,783.85 पर खुल कर 14.40 अंकों या 0.13% की हल्की कमजोरी के साथ 10,724.95 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति मिली-जुली है। बीएसई मिडकैप में 0.11% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की मामूली बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.24% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.30% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 20 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 14 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!