शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों से भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच आज शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार भी कमजोर स्थिति में है।

एक ओर फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने दरों में वृद्धि के संकेत से अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी। वहीं अमेरिका और चीन के बीच होने वाली चिंताजनक व्यापार वार्ता से पहले एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,176.42 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,257.31 पर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब यह 47.43 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 35,128.99 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,718.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,720.15 पर खुल कर 25.00 अंकों या 0.23% की गिरावट के साथ 10,693.05 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी लाल निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.72% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.76% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.00% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.11% की गिरावट दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 17 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 9 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!