शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सप्ताह की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 35,000 के पार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बावजूद बाजार में तेजी से सेंसेक्स 35,000 का आँकड़ा पार कर गया। हालाँकि बिकवाली के दबाव से दोनों सूचकांक शुरुआती उच्च स्तरों से थोड़ा नीचे आये हैं।
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,915.38 के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 34,983.59 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 117.34 अंक या 0.34% की मजबूती के साथ 35,032.72 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,618.25 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,653.15 पर खुल कर 34.60 अंकों या 0.33% की बढ़त के साथ 10,652.85 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी हरे निशान दिख रहे हैं, मगर मुख्य सूचकांकों के मुकाबले इनमें हल्की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.28% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.08% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 33 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख