शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती, लगातार तीसरे सत्र में चढ़ा डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिका बाजार में बढ़त दर्ज की गयी। कल डॉव जोंस लगातार तीसरे, जबकि नैस्डैक और एसऐंडपी लगातार दूसरे सत्र में चढ़े।

साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से ऊर्जा शेयरों को सहारा मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते पर फैसले का समय नजदीक है। उनके इस बयान से प्रमुख सूचकांक अपने सत्र के ऊपरी स्तरों से नीचे बंद हुए।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 94.81 अंक या 0.39% की बढ़ोतरी के साथ 24,357.32 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 55.59 अंक या 0.77% की वृद्धि के साथ 7,265.21 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.21 अंक या 0.35% की मजबूती के साथ 2,672.63 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.43% की बढ़त के साथ 70.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख