
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर निकलने का ऐलान किया।
ट्रम्प की इस घोषणा से अमेरिकी बाजार में एक तीखी गिरावट आयी, मगर वित्तीय शेयरों ने नुकसान की काफी भरपाई की। गौरतलब है कि 2015 में ओबामा प्रशासन और ईरान ने ईरानी तेल निर्यात पर प्रतिबंधों को स्थगित करने के लिए एक समझौता किया था। इस करार के तहत ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम रोकना था। कल अमेरिकी बाजार में केवल 4 सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिनमें वित्तीय क्षेत्र में 0.7% की बढ़त देखी गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.89 अंक बढ़त के साथ 24,360.21 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.68 अंक ऊपर 7,266.90 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,671.92 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.42% की कमजोरी के साथ 69.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)
Add comment