शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर शुरुआत के बाद सपाट हुआ बाजार

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई।

हालाँकि शुरुआती घंटे में दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट स्थिति में आ गये, मगर आईटी को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ईरान के साथ परमाणु समझौता समाप्त करने का फैसला किया, जिससे अमेरिकी बाजार सपाट रहा, जबकि यूरोपीय बाजारों में कमजोरी आयी। इसी खबर से आज एशियाई बाजारों में भी कमजोर शुरुआत हुई।
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,216.32 के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 35,198.08 पर खुला। सवा 10 बजे के करीब यह 8.05 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 35,208.27 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,717.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,693.35 पर खुल कर 5.10 अंकों या 0.04% की बढ़त के साथ 10,712.70 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति मिली-जुली है। बीएसई मिडकैप में 0.36% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.22% की गिरावट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.05% की हल्की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 25 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 17 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख