शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से चढ़ा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के साथ परमाणु समझौता खत्म करने के फैसले के बाद कच्चे तेल में आयी उछाल से बुधवार को डॉव जोंस और नैस्डैक में मजबूती दर्ज की गयी।

वहीं एसऐंडपी ऊर्जा सूचकांक 2.03% ऊपर चढ़ा, जिससे वर्तमान तिमाही में इसकी कुल बढ़त 12.6% की हो गयी है। जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल के बढ़ते दाम ऊर्जा क्षेत्र को काफी फायदा पहुँचायेंगे, जो एक तेज विकास वाला सेक्टर है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.92% की बढ़त के साथ 71.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 182.33 अंक या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 24,542.54 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 73 अंक या 1.00% की वृद्धि के साथ 7,339.90 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 25.87 अंक या 0.97% की मजबूती के साथ 2,697.79 पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में भी तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!