शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में रही तेजी, लगातार छठे सत्र में चढ़ा डॉव जोंस

अपेक्षाकृत कमजोर अमेरिकी मुद्रास्फीति आँकड़ों से गुरुवार को डॉव जोंस लगातार छठे सत्र में ऊपर चढ़ा।

कल अमेरिकी बाजार में ऐप्पल, फेसबुक, अमेजजन और ऐल्फाबेट जैसे तकनीकी शेयरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में 1.3% की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कल कच्चे तेल (डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल) की कीमतें 0.31% की बढ़त के साथ 71.36 डॉलर पर बंद हुईं।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 196.99 अंक या 0.80% की बढ़ोतरी के साथ 24,739.53 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.07 अंक या 0.89% की वृद्धि के साथ 7,404.98 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 25.28 अंक या 0.94% की मजबूती के साथ 2,723.07 पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में भी तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!