शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले निवेशक सतर्क, बाजार रहा सपाट

मंगलवार को आने वाले कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले आज निवेशक सतर्क रहे, जिससे बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

वहीं रुपया और बॉन्ड अपनी सुबह की सारी बढ़त खोकर अंत में दोनों लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। चुनाव नतीजों के अलावा निवेशक उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति आँकड़ों की भी प्रतीक्षा में रहे, जो कि 5.30 बजे घोषित किये जायेंगे।
आज बीएसई सेंसेक्स 35,535.79 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,555.83 पर खुला और कारोबार के मध्य में 35,642.72 अंकों के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 20.92 अंक या 0.06% की वृद्धि के साथ 35,556.71 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 10,806.50 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,815.15 पर खुल कर अंत में बिलकुल सपाट 10,806.60 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,834.85 और निचला स्तर 10,774.75 का रहा।

 दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले बाजारों में जोरदार बिकवाली देखी गयी। बीएसई मिडकैप में 0.88% और बीएसई स्मॉलकैप 1.00% गिर कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.19% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.32% की कमजोरी आयी।

 बीएसई के 31 शेयरों में से 23 शेयर हरे और 08 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी में 2.51%, डॉ रेड्डीज में 1.24%, इंडसइंड बैंक में 1.07% स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.98%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.94% और पावर ग्रिड में 0.89% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों मे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.17%, टाटा मोटर्स में 2.00%, यस बैंक में 1.51%, भारती एयरटेल में 1.09%, अदाणी पोर्ट्स में 0.94% और टीसीएस में 0.69% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयरों में तेजी के साथ इतने ही 12 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!