शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट, डॉव जोंस 193 अंक टूटा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट से लगातार सात सत्रों में बढ़त के बाद डॉव जोंस गिर कर बंद हुआ।

कल बाजार पर अमेरिकी सरकारी बॉन्ड आय के सात सालों के ऊपरी स्तर पर पहुँच जाने का नकारात्मक असर देखने को मिला। साथ ही मजबूत खुदरा बिक्री डेटा से मुद्रास्फीति को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 193 अंक या 0.78% की कमजोरी के साथ 24,706.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 59.68 अंक या 0.81% की गिरावट के साथ 7,351.63 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.68 अंक या 0.68% टूट कर 2,711.45 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही।
जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.49% की मजबूती के साथ 71.31 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख