शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तर कोरिया के वार्ता रद्द करने से एशियाई बाजारों में गिरावट

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ वार्ता रद्द करने का ऐलान किया है, जिसका एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

उत्तर कोरिया के इस फैसले से किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अगले होने वाली बैठक पर भी सवालिया निशान लग गया है। एशियाई बाजारों को अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी ने भी प्रभावित किया। भारतीय समय के मुताबिक 8.46 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 86.93 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 22,731.09 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 211.44 अंक या 0.68% की कमजोरी के साथ 30,940.59 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.31% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.14% नीचे है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की गिरावट है, जबकि केवल ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!