शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खुदरा और तकनीकी शेयरों में बढ़त से चढ़ा अमेरिकी बाजार

बुधवार को खुदरा और तकनीकी शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कोरियाई प्रायद्वीप को लेकर चल रहे तनाव से निवेशकों में चिंता है। मगर इसके बावजूद कल अमेरिकी बाजार में स्मॉल-कैप रसेल 2000 रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 62.52 अंक या 0.25% की बढ़ोतरी के साथ 24,768.93 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 46.66 अंक या 0.63% की वृद्धि के साथ 7,398.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.01 अंक या 0.41% की मजबूती के साथ 2,722.46 पर बंद हुआ। कल कच्चे तेल के दाम 0.25% की बढ़त के साथ 71.49 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!