शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार वार्ता पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता पर बढ़ती अनिश्चितता से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को नैस्डैक और एसऐंडपी लाल निसान में बंद हुए।

कल वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्रों के साथ ही उपभोक्ता वस्तु शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार को नुकसान पहुँचाया। वहीं समाप्त हुए सप्ताह में डॉव जोंस और एसऐंडपी में 0.5% और नैस्डैक में 0.7% की कमजोरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) महज 1.11 अंक ऊपर 24,715.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 28.13 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 7,354.34 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.16 अंक या 0.26% टूट कर 2,712.97 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में कमजोरी के साथ ही अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.29% की गिरावट के साथ 71.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!