शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल समाप्त हुए हफ्ते में 30% से अधिक तक उछले ये शेयर

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2-2% गिरावट आयी।

शुक्रवार को ही सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 35,000 के नीचे बंद हुआ, जबकि निफ्टी 86 अंक कमजोर होकर 10,600 के नीचे फिसल गया। इसके अलावा बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.7%, बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 3%, एनएसई (NSE) में निफ्टी पीएसयू बैंक (Nifty PSU Bank) में 6.5% और ऊर्जा तथा वाहन सूचकांक में 3.5-3.5% की गिरावट आयी।
एक ओर जहाँ सूचकांकों में भारी गिरावट आयी, वहीं दूसरी तरफ सप्ताह के दौरान कई शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 30% से ज्यादा की मजबूती हासिल की। इनमें सागरसॉफ्ट में सबसे अधिक 30.26%, मनाली पेट्रोकेमिकल्स में 28.05%, सतिया इंडस्ट्रीज में 27.59%, क्रिएटिव कास्टिंग्स में भी 27.59%, फ्रेडन फार्मा में 27.58%, शुक्र फार्मा में 27.55%, कोस्टल कॉर्पोरेशन में 27.54% और स्वराज ऑटोमोटिव्स में 27.52% की वृद्धि दर्ज की गयी।

 इसके अलावा चोखानी सिक्योरिटीज, रितेश इंटरनेशनल, श्रीराम एएमसी, कैपिटल इंडिया, चेन्नई फेरस, नेटलिंक सॉल्युशंस, गीतांजली जेम्स, 52 वीक्स, मेगा कॉर्पोरेशन औऱ विजय टेक्सटाइल्स में 25.28% से 27.51% के बीच मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!