शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के बावजूद भारतीय बाजार सपाट

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुझान मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट स्थिति में है।

पहले आधे घंटे में सेंसेक्स 135 अंक तक चढ़ा, मगर ऊपरी स्तर पर जमा नहीं रह सका। उधर चीन-अमेरिका के बीच आयात शुल्क हटाने को लेकर हुए करार के बाद दोनों देशों के मध्य व्यापार तनाव पर रोक लग गयी, जिससे एशियाई बाजारों में तेज शुरुआत हुई।
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,848.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,873.16 पर खुल कर 34,973.95 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 10 बजे के करीब यह 18.15 अंक या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 34,866.45 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,596.40 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,616.70 पर खुल कर सपाट 10,595.50 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में तीखी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.81% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.87% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.91% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.11% की गिरावट दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 17 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 12 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख