शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट, डॉव जोंस 178 अंक टूटा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने चीन के साथ व्यापार वार्ता को लेकर असंतुष्टता जतायी, जिसका कल अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।

मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 178.88 अंक या 0.72% की कमजोरी के साथ 24,834.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15.58 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 7,378.46 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.57 अंक या 0.31% टूट कर 2,724.44 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में स्थिति सकारात्मक रही।
जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 72.13 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!