शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट शुरुआत के बाद फिसला भारतीय शेयर बाजार

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर रुझानों से बुधवार को सपाट शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आयी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन के साथ व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर से असंतुष्ट हैं। उनके इस बयान से अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आयी।
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,651.24 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,656.63 पर खुल कर 34,548.93 के निचले स्तर तक फिसला। 10 बजे के करीब यह 78.76 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 34,572.48 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,536.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,521.10 पर खुल कर 36.25 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 10,500.45 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.19% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.21% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.58% की बढ़त दिखा रहा है। इस समय निफ्टी के 50 में 16 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 10 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!