शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व के नये बयान से चढ़ा अमेरिकी बाजार

फेडरल रिजर्व ने उच्च मुद्रास्फीति के कारण ब्याज दरों में तेजी से बढ़त न किये जाने का संकेत दिया है।

फेडरल रिजर्व के इस बयान से बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। कल एसऐंडपी 500 यूटिलिटीज और रियल एस्टेट में सर्वाधिक वृद्धि आयी। वहीं वित्तीय क्षेत्र में 0.6% की कमजोरी दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 52.4 अंक या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 24,886.81 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47.5 अंक या 0.64% की वृद्धि के साथ 7,425.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.65 अंक या 0.32% की मजबूती के साथ 2,733.29 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल के दाम 0.50% की गिरावट के साथ 71.84 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में कल गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!