शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में बाजार मजबूत, 89 अंक चढ़ा सेंसेक्स

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती दिख रही है।

बाजार में जवाबी खरीद के संकेत मिल रहे हैं, जिससे सूचकांकों को सहारा मिला है। उधर फेडरल रिजर्व के उच्च मुद्रास्फीति पर ब्याज दरों में तेजी से बढ़त न किये जाने के बयान से अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,344.91 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,404.14 पर खुल कर 34,504.97 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 10 बजे के करीब यह 88.88 अंक या 0.26% की तेजी के साथ 34,433.79 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,430.35 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,464.85 पर खुल कर 13.40 अंक या 0.13% की हल्की बढ़त के साथ 10,443.75 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे बीएसई मिडकैप में 0.51% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.26% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.78% और निफ्टी स्मॉल 100 0.37% नीचे है। इस समय निफ्टी के 50 में 22 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 18 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख