शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प ने रद्द की उत्तर कोरिया से वार्ता, अमेरिकी बाजार में गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तरी कोरिया के किम जोंग उन के साथ शिखर सम्मेलन रद्द करने का ऐलान किया।

इस खबर का अमेरिकी बाजार पर नकारात्म असर पड़ा और तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। साथ ही ट्रम्प ने वाहन आयात पर भी शुल्क लगाने की धमकी दी। हालाँकि नेटफ्लिक्स और जनरल इलेक्ट्रिक में आयी मजबूती से बाजार में गिरावट सीमित रही।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 75.05 अंक या 0.30% की कमजोरी के साथ 24,811.76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.5 अंक या 0.02% की गिरावट के साथ 7,424.43 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.33 अंक या 0.20% टूट कर 2,727.76 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में बी गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.60% की गिरावट के साथ 70.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!