शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के अंतिम दिन बाजार में तेजी

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने के बावजूद कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त आयी है।

आज बाजार को तकनीकी शेयरों से सहारा मिल रहा है। टीसीएस 7 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी का आँकड़ा पार कर भारत में सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बन गयी है।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,663.11 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,753.47 पर खुल कर 34,853.14 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 10 बजे के करीब यह 159.68 अंक या 0.46% की तेजी के साथ 34,822.79 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,513.85 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,533.05 पर खुल कर 49.60 अंक या 0.47% की बढ़त के साथ 10,562.95 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.68% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.79% और निफ्टी स्मॉल 100 0.72% नीचे है। इस समय निफ्टी के 50 में 37 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 24 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!