शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेल की कीमतों में गिरावट से फिसले डॉव जोंस और एसऐंडपी 500

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयरों को झटका लगा, जिससे डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में कमजोरी आयी।

कल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ओपेक और प्रमुख तेल उत्पादक रूस द्वारा उत्पादन बढ़ाने पर विचार की खबर से आयी। वहीं तकनीकी शेयरों में बढञत से नैस्डैक हरे निशान में बंद हुआ। इसके अलावा पूरा कारोबारी सप्ताह में डॉव में 0.2%, एसएंडपी 500 में 0.3% और नास्डैक में 1.1% की बढ़त हुई।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 58.67 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 24,753.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9.42 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 7,433.85 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.43 अंक या 0.24% टूट कर 2,721.33 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 3.07% की गिरावट के साथ 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!