शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इटली में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट

बैंक शेयरों में गिरावट और इटली में राजनीतिक उठापटक से यूरो क्षेत्र की स्थिरता पर चिंता के कारण मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।

मार्च में चुनावों के बाद से किसी पार्टी के बहुमत न होने के कारण इटली में गठबंधन सरकार नहीं बन पायी है। एसऐंडपी 500 और डॉव जोंस में एक महीने की सबसे बड़ी दैनिक गिरावट दर्ज की गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 391.64 अंक या 1.58% की कमजोरी के साथ 24,361.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 37.26 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 7,396.59 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 31.47 अंक या 1.16% टूट कर 2,689.86 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 1.39% की गिरावट के साथ 75.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!