शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक रुझानों के बावजूद बाजार में बढ़ोतरी

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर रुझानों के बावजूद कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दिख रही है।

कल शाम को आये उम्मीद से बेहतर जीडीपी आँकड़ों का असर आज बाजार में देखने को मिल रहा है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ है।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,322.38 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,373.98 पर खुल कर 35,438.22 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 78.15 अंक या 0.22% की मजबूती के साथ 35,400.53 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,736.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,738.45 पर खुल कर 16.00 अंक या 0.15% की हल्की वृद्धि के साथ 10,752.15 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में प्रमुख बाजारों के विपरीत कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.09% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.16% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.35% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 सपाट स्थिति में है। इस समय निफ्टी के 50 में 27 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 16 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!