शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उम्मीद से बेहतर रहे नौकरी आँकड़ों से चढ़ा अमेरिकी बाजार

मई के नौकरी आँकड़ें उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गयी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2,23,000 नये लोगों को रोजगार मिला, जबकि बेरोजगारी दर 18 साल के निचले स्तर (3.8%) पर पहुँच गयी। हालाँकि वेतन वृद्धि नरम रही, वेतन की वार्षिक दर 2.6% से बढ़ कर 2.7% हो गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 219.37 अंक या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 24,635.21 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 112.21 अंक या 1.51% की वृद्धि के साथ 7,554.33 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 29.35 अंक या 1.08% की मजबूती के साथ 2,734.62 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude Oil) के दाम सपाट 77.59 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजार भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!