शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन फिसले भारतीय बाजार, निफ्टी 10,600 के नीचे बंद

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 108.68 अंकों यानी 0.31% की कमजोरी के साथ 34,903.21 बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 35.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,593.20 पर रहा। चार जून (सोमवार) को आरंभ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यों की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिनों की बैठक के नतीजे बुधवार को दोपहर बाद घोषित होंगे। इन नतीजों की घोषणा से पहले मंगलवार को दिन भर बाजार पर उतार-चढ़ाव हावी रहा। बाजार में इस तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और उछलती महँगाई दर के बीच आरबीआई नीतिगत दरों में बढ़ोतरी कर सकता है।

सेंसेक्स आज 35011.89 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35029.45 पर खुला और पूरे सत्र में यह 35073.12 और 34784.68 के दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। सेंसेक्स के 31 शेयरों में केवल 9 शेयर मजबूत स्थिति में रहे, बाकी 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान भारती एयरटेल और कोल इंडिया को हुआ, जो दो से सवा दो प्रतिशत कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख