शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार की सुबह सँभला शेयर बाजार, हल्की बढ़त

बाजार लगातार तीन दिनों से कमजोर बंद हो रहे हैं, पर आज सुबह बाजार में हरियाली दिख रही है।

हालाँकि मंगलवार को भी बाजार ने शुरुआत अच्छी की थी, पर उसके बाद यह लाल निशान में चला गया था। सुबह करीब 10 बजे बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 102 अंक या 0.29% की बढ़त दिखाते हुए 35,005 पर है। पिछले दिन के बंद स्तर 34,903 की तुलना में आज यह 34,932 पर खुला और उसके बाद अभी 35,000 के आसपास बना हुआ है। एनएसई का निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) इस समय 27 अंक या 0.25% बढ़त दर्ज कर 10,620 पर है।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में इससे कुछ ज्यादा तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.58% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.65% की बढ़त चल रही है। एनएसई में भी मिडकैप 50 में 0.55% और स्मॉलकैप 100 में 0.67% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 06 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!