शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आर्थिक डेटा से चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 346 अंक हुआ मजबूत

मजबूत आर्थिक आँकड़ों से बुधवार को वित्तीय शेयरों में तेजी रही, जिससे अमेरिकी बाजार में तीखी उछाल दर्ज की गयी।

वहीं कमजोर पड़े व्यापार तनाव के बीच नैस्डैक लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद हुआ। हाल में अमेरिका द्वारा कई देशों पर आयात शुल्क लगाये जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फ्रांसीसी राष्ट्रपति और कनाडाई प्रधानमंत्री से जी7 सम्मेलन में मुलाकात करेंगे। इससे खबर से निवेशकों की चिंताएँ कुछ कम हुईं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 346.41 अंक या 1.40% की बढ़ोतरी के साथ 25,146.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 51.38 अंक या 0.67% की वृद्धि के साथ 7,689.24 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.55 अंक या 0.86% की मजबूती के साथ 2,772.35 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude Oil) के दाम लगभग सपाट 75.36 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजार मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख