शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट से फिसले नैस्डैक और एसऐंडपी, डॉव जोंस चढ़ा

गुरुवार को तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण नैस्डैक और एसऐंडपी 500 में कमजोरी आयी।

निवेशक वैश्विक व्यापार तनाव पर नजर और अमेरिका तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक के बीच बैठक की प्रतीक्षा में हैं, जिससे उनका रुझान सुरक्षित क्षेत्रों की ओर रहा। अमेरिका द्वारा आयात शुल्क लगाये जाने के बाद कनाडा और मेक्सिको ने भी कई अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाया है, जबकि यूरोपीय संघ ने ऐसा करने का वादा किया है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 95.02 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 25,241.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 54.17 अंक या 0.70% की कमजोरी के साथ 7,635.07 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.98 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 2,770.37 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude Oil) के दाम 2.53% की तेजी के साथ 77.32 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजार मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!