शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी7 शिखर सम्मेलन के बाद एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती स्तर में हल्की मजबूती दिख रही है।

जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संयुक्त विज्ञप्ति में शामिल न होने और अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता से पहले एशियाई बाजारों में निवेशक अधिक उत्साहित नहीं हैं। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.34 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 68.44 अंक या 0.30% की तेजी के साथ 22,762.94 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 89.42 अंक या 0.29% की वृद्धि के साथ 31,047.63 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.38% की गिरावट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.13% की तेजी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.39% की मजबूती और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!