शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिंगापुर शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी बाजार रहा सपाट

सिंगापुर में अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन से पहले सोमवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

जानकारों का मानना है कि संभावनाओं से भरे सम्मेलन में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार नष्ट करने पर बात हो सकती है। इस सम्मेलन के अलावा निवेशकों की निगाह विश्व के तीन बड़े बैंकों की होने वाली बैठक पर भी है, जिनमें यूएस फेडरल रिजर्व, यूरोपीयन सेंट्रल बैंक औऱ बैंक ऑफ जापान शामिल हैं।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.78 अंक या 0.02% ऊपर 25,322.31 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.41 अंक या 0.19% की वृद्धि के साथ 7,659.92 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.97 अंक या 0.11% की मजबूती के साथ 2,782.00 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल (Brent Crude Oil) के दाम सपाट 76.46 डॉलर प्रति पर बंद हुए। उधर यूरोपीयन बाजारों में शानदार मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!