शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच बाजार में मजबूती

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझान मिलने के बाद भारतीय़ शेयर बाजार में मजबूती दिख रही है।

दरअसल सिंगापुर में उत्तर कोरिया-अमेरिका शिखर सम्मेलन के बीच वैश्विक बाजारों में निवेशक सतर्क हैं। साथ ही निवेशकों की निवेशकों की निगाह इस सप्ताह विश्व के तीन बड़े बैंकों की होने वाली बैठक पर भी है। वहीं भारतीय निवेशकों की निगाह आज शाम आने वाले खुदरा मुद्रास्फीति आँकड़ों पर है।
मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,483.47 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,525.30 पर खुल कर 35,587.90 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 94.01 अंक या 0.26% की मजबूती के साथ 35,577.48 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,786.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,816.15 पर खुल कर 23.90 अंक या 0.228% की वृद्धि के साथ 10,810.85 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.25% और निफ्टी स्मॉल 100 0.39% की बढ़ोतरी दिखा रहा है। इस समय निफ्टी के 50 में 34 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 25 शेयरों में मजबूती है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!