शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुस्त वैश्विक संकेतों के बीच मजबूत खुला भारतीय शेयर बाजार

आज सुबह सुस्त वैश्विक संकेतों के बीच भी भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की है।

आज सुबह बाकी एशियाई बाजार जरा ठंडे नजर आ रहे हैं। वहीं मंगलवार को अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त दिखी थी और एसऐंडपी 500 (S&P 500) केवल 5 अंक या 0.17% ऊपर चढ़ा था। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) में तो 2 अंक की गिरावट ही आयी थी। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) जरूर 44 अंक या 0.57% ऊपर था।
आज भारतीय बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 143 अंक चढ़ गया। मंगलवार के बंद स्तर 35692.52 की तुलना में आज यह 35835.44 पर खुला। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 10,887.50 पर खुला। कल निफ्टी 10,842.85 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल करीब 9.30 बजे सेंसेक्स में करीब 100 अंक की और निफ्टी में करीब 30-35 अंक की बढ़त चल रही है। एनएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी आधा फीसदी से अधिक की मजबूती दिखा रहे हैं। यही स्थिति बीएसई के छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी है। (शेयर मंथन, 13 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!