शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि से टूटा अमेरिकी बाजार

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि किये जाने से बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

वहीं फेडरल रिजर्व ने तेजी से दरों में वृद्धि के भी संकेत दिये हैं, जिससे जानकारों का मानना है कि 2018 में दो बार और इजाफा देखने को मिल सकता है। इस बीच कल अमेरिकी बाजार में 710 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में यह आँकड़ा 670 करोड़ शेयरों का रहा है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 119.53 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 25,201.20 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.09 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 7,695.70 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 11.22 अंक या 0.40% टूट कर 2,775.63 पर बंद हुआ।
उधर यूरोपीय बाजार हल्के बदलाव के साथ बंद हुए। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 1.12% की बढ़त के साथ 76.74 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!