शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वैश्विक रुझानों से बाजार में गिरावट

 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से वैश्विक बाजारों में आयी गिरावट का असर भारती शेयर पर भी पड़ा रहा है।

शुरुआती सत्र में ही दोनों सूचकांकों ने अपनी बढ़त खो दी। फेडरल रिजर्व ने इस साल में आगे तेजी से दरों में वृद्धि के भी संकेत दिये हैं।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,739.16 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,743.10 पर खुल कर 35,532.25 के निचले स्तर स्तर तक फिसला। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 148.46 अंक या 0.42% गिरावट के साथ 35,590.70 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,856.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,832.90 पर खुल कर 55.35 अंक या 0.51% की कमजोरी के साथ 10,801.35 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.18% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 0.29% की गिरावट दिखा रहा है। इस समय निफ्टी के 50 में 09 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 07 शेयरों में मजबूती है। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख