शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक और एसऐंडपी 500 चढ़े, डॉव जोंस में आयी गिरावट

यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने 2019 के मध्य तक ब्याज दरों में वृद्धि न करने का ऐलान किया, जिससे एसऐंडपी में बढ़त आयी, जबकि नैस्डैक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नये आँकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के संकेत मिले, जिसका असर बाजार पर पड़ा। हालाँकि कल डॉव जोंस में कमजोरी आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 25.89 अंक या 0.10% की कमजोरी के साथ 25,175.31 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 65.34 अंक या 0.85% की तेजी के साथ 7,761.04 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.86 अंक या 0.25% चढ़ कर 2,782.49 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती आयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 1.05% की कमजोरी के साथ 75.94 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!