शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मामूली गिरावट, निफ्टी 10,800 के नीचे फिसला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सपाट शुरुआत के बाद बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में मामूली गिरावट आयी है।

भारतीय बाजार पर एशियाई बाजार में गिरावट का प्रभाव दिख रहा है, जिस पर चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव में हुई वृद्धि का नकारात्मक असर पड़ा है।
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,622.14 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,698.43 पर खुल कर 35,544.70 के निचले स्तर स्तर तक फिसला। पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 37.32 अंक या 0.10% मामूली गिरावट के साथ 35,584.82 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,817.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,830.20 पर खुल कर 17.85 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 10,799.85 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.11% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.47% और निफ्टी स्मॉल 100 0.80% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के 50 में 22 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 14 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!