शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज सुबह भारतीय शेयर बाजार ने नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है।

शुरुआती आधे घंटे के कारोबार के बाद प्रमुख भारतीय सूचकांक करीब एक तिहाई प्रतिशत नीचे चल रहे हैं। कल सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में एसऐंडपी 500 में 0.21% और डॉव 30 में 0.41% की गिरावट थी, हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट सपाट रहा था। एशियाई बाजारों में भी आज सुबह कमजोरी का ही आलम दिखा। हांग कांग का हैंग सेंग सूचकांक तो 2% से ज्यादा गिरा हुआ है। जापान के निक्केई में भी करीब 1% कमजोरी आयी है।
फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 106 अंक या 0.30% नीचे फिसल कर 35,442 पर है। एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 41 अंक या 0.38% गिरावट के साथ 10,759 पर चल रहा है। छोटे-मँझोले सूचकांक भी कमजोरी ही दिखा रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% का नुकसान है। एनएसई मिडकैप 100 अभी 0.32% नीचे है और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.32% के नुकसान पर है। (शेयर मंथन, 19 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!