शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती उठान के बाद सपाट हुआ भारतीय शेयर बाजार

आज गुरुवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार कल की मजबूती को जारी रखते हुए कुछ बढ़त के साथ खुला, मगर उस बढ़त को जारी नहीं रख सका।

बाजार खुलने के कुछ समय बाद ही शुरुआती उठान दब गयी और बाजार सकारात्मक मगर सपाट रुझान के साथ चलने लगा है। बाजार खुलने के करीब एक घंटे बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 26 अंक या मात्र 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 35,537 पर है। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी केवल 5 अंक या 0.05% ऊपर चल रहा है और 10,777 पर है।
वहीं छोटे-मँझोले सूचकांक सपाट रुझान के साथ ही थोड़े नकारात्मक हो गये हैं। इस समय बीएसई मिडकैप 0.02% और बीएसई स्मॉलकैप 0.14% की गिरावट दिखा रहे हैं। एनएसई के छोटे-मँझोले सूचकांकों को देखें तो निफ्टी मिडकैप 100 में 0.24% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.28% की गिरावट आ गयी है।
कल बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला था, जिसमें एसऐंडपी 500 (S&P 500) और नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में हल्की बढ़त थी, मगर डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) में हल्की गिरावट थी। एसऐंडपी 500 ने 0.17% की और नैस्डैक कंपोजिट ने 0.72% की बढ़त दर्ज की, जबकि डॉव जोंस में 0.17% की कमजोरी आयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान चल रहा है। चीन और जापान के शेयर बाजार कमजोर हैं, जबकि जापान और ताइवान के बाजारों में मजबूती है। (शेयर मंथन, 21 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!