शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार तनाव का असर बरकरार, अमेरिकी बाजार में आयी कमजोरी

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार तनाव के कारण गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

कल जनरल मोटर्स, फोर्ड मोटर और क्रिसलर के साथ ही ऑटो शेयरों में कमजोरी आयी। गुरुवार को डॉव जोंस में लगातार आठवें दिन गिरावट आयी। इससे पहले मार्च 2017 में डॉव जोंस लगातार आठ दिन तक गिरा था।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 196.1 अंक या 0.80% की कमजोरी के साथ 24,461.70 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 68.56 अंक या 0.88% की गिरावट के साथ 7,712.95 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.56 अंक या 0.63% टूट कर 2,749.76 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में बी गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 0.26% की कमजोरी के साथ 73.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!