शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के संकेतों से एशियाई बाजार कमजोर

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के संकेतों से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

इससे पहले व्यापार तनाव के असर से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भी गिरावट आयी है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.54 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 192.59 अंक या 0.85% की गिरावट के साथ 22,500.45 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 40.58 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 29,255.47 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की बढ़त है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.29% की कमजोरी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.43% की मजबूती और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!