शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़ते व्यापार विवाद के कारण गिरा अमेरिका बाजार

अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते व्यापार विवाद के कारण कल अमेरिकी शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट आयी।

नैस्डैक और एसऐंडपी 500 में कल 2 महीनों में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गयी, जबकि डॉव जोंस जून 2016 के बाद पहली बार 200-दिन मूविंग औसत से नीचे बंद हुआ।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 328.09 अंक या 1.33% की कमजोरी के साथ 24,252.80 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 160.81 अंक या 2.09% की गिरावट के साथ 7,532.01 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 37.81 अंक या 1.37% टूट कर 2,717.07 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 1.10% की कमजोरी के साथ 74.73 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!