शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर शुरुआत के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार भी आज कमजोरी के साथ खुला।

मगर शुरुआती कारोबार से ही बाजार में खरीदारी देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में आ गये। दरअसल अमेरिका तथा विश्व की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्ताओं के बीच बढ़ते व्यापार विवाद का अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई बाजारों पर काफी बुरा असर पड़ा है। निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से निकल कर सुरक्षित निवेश का रुख कर रहे हैं।
इस बीच बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,470.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,355.72 पर खुल कर 35,338.09 के निचले स्तर तक फिसला। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 28.34 अंक या 0.08% बढ़त के साथ 35,498.69 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,762.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,742.70 पर खुल कर 8.80 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 10,771.25 पर है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति नकारात्मक है। बीएसई मिडकैप में 0.14% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.32% और निफ्टी स्मॉल 100 0.62% की कमजोरी दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 27 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 13 शेयरों में मजबूती है। (शेयर मंथन, 26 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!