शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीक और ऊर्जा शेयरों के सहारे आयी अमेरिकी बाजार में मजबूती

मंगलवार को तकनीक और ऊर्जा शेयरों के सहारे अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

इससे पहले वैश्विक स्तर पर चल रहे व्यापार के कारण सोमवार को अमेरिकी बाजार में खासी कमजोरी आयी थी। कल एसऐंडपी के 11 सेक्टरों में से ऊर्जा में सर्वाधिक 1.6% की बढ़त हुई।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 30.31 अंक या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 24,283.11 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.62 अंक या 0.39% की वृद्धि के साथ 7,561.63 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.99 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 2,723.06 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल के दाम 2.07% की मजबूती के साथ 76.31 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!