शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट शुरुआत के बाद बाजार में मजबूती

व्यापार विवाद के कारण एशियाई बाजारों में मिले-जुले कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद तेजी आयी है।

वहीं रुपये ने भी कमजोर शुरुआत के बाद थोड़ी वापसी की है। इसके अलावा तकनीक और आईटी शेयरों में मजबूती दिख रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,490.04 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,543.89 पर खुल कर 35,618.85 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 10 बजे के करीब सेंसेक्स 91.29 अंक या 0.26% बढ़त के साथ 35,581.33 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,769.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,785.50 पर खुल कर 9.40 अंक या 0.08% की मजबूती के साथ 10,778.55 पर है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति नकारात्मक है। बीएसई मिडकैप में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.38% और निफ्टी स्मॉल 100 0.54% की कमजोरी दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 16 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 13 शेयरों में मजबूती है। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!