शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय बाजार फिसला

जून एक्सपायरी से पहले वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज बाजार पर तेल, बैंकिंग और वित्तीय तथा इन्फ्रा शेयरों ने नकारात्मक असर डाला। वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले 19 महीनों के निचले स्तर तक फिसला। हालाँकि इसने बाद में थोड़ी वापसी की। आज बाजार में घरेलू निवेशकों द्वारा 238.05 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद के मुकाबले विदेशी निवेशकों ने 538.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बीएसई सेंसेक्स 35,490.04 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,543.89 पर खुला और सत्र के मध्य में 35,618.85 अंकों के शिखर तक चढ़ा। 35,154.21 का निचला स्तर छूकर सत्र के अंत में सेंसेक्स 272.93 अंक या 0.77% की कमजोरी के साथ 35,217.11 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 10,769.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,785.50 पर खुल कर 97.75 अंकों या 0.91% की गिरावट के साथ 10,671.40 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का ऊपरी स्तर भी 10,785.50 और निचला स्तर 10,652.40 का रहा।
वहीं आज छोटे-मंझोले बाजारों में और भी तीखी बिकवाली दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 1.50% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.00% की गिरावट दर्ज की गयी। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 1.50% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.27% की कमजोरी आयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 04 शेयर हरे और 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक में 0.89%, कोल इंडिया में 0.74%, टीसीएस में 0.38% और सन फार्मा में 0.35% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों मे आईसीआईसीआई बैंक में 3.16%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 2.71%, टाटा मोटर्स में 2.22%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.06%, अदाणी पोर्ट्स में 1.75% और पावर ग्रिड में भी 1.75% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 08 शेयरों में तेजी के साथ 42 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 27 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख