शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएस-चीन व्यापार युद्ध के कारण फिर गिरा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों में चीनी निवेश पर अमेरिका के रुख के संबंध में फिर से अनिश्चितता बनी है।

इसके कारण शुरुआती सत्र में बढ़त बनाने के बावजूद अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। एसऐंडपी 500 तकनीकी सेक्टर में सर्वाधिक 1.5% की गिरावट आयी। वहीं डॉलर में मजबूती का भी शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 165.52 अंक या 0.68% की कमजोरी के साथ 24,117.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 116.54 अंक या 1.54% की गिरावट के साथ 7,445.08 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 23.43 अंक या 0.86% टूट कर 2,699.63 पर बंद हुआ। उधर यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज की गयी। जबकि अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का भाव 1.31% की मजबूती के साथ 77.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!