शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिले-जुले कारोबार के बीच भारतीय शेयर सूचकांकों में वृद्धि

एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति के बीच कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

इससे पहले लगातार दो दिन बाजार में गिरावट दर्ज की गयी है। आज धातू, तेल, बैंक और वित्तीय शेयर बाजार को सहारा दे रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,037.64 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,128.16 पर खुल कर 35,271.20 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 10 बजे के करीब सेंसेक्स 202.36 अंक या 0.58% की बढ़त के साथ 35,240.00 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,589.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,612.85 पर खुल कर 57.80 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 10,646.90 पर है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 1.15% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.08% की तेजी है। जबकि निफ्टी मिड 100 0.80% और निफ्टी स्मॉल 100 1.38% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में से 39 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूती स्थिति में है। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख