शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को सूचीबद्ध होंगी राइट्स (RITES) और फाइन ऑर्गेनिक (Fine Organic)

रेलवे कंसल्टेंसी फर्म राइट्स (RITES) और केमिकल उत्पादक फाइन ऑर्गेनिक (Fine Organic) के शेयर सोमवार 02 जुलाई को बाजार में सूचीबद्ध होंगे।

पिछले सप्ताह दोनों कंपनियों के 20 से 22 जून तक खुले आईपीओ (IPO) इश्यू को निवेशकों की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। एक ओर जहाँ फाइन ऑर्गेनिक के आईपीओ को करीब 9 गुना आवेदन भेजे गये, वहीं राइट्स को इश्यू के लिए 67 गुना से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
राइट्स ने अपने आईपीओ में 180-185 रुपये, जबकि फाइन ऑर्गेनिक ने 780-783 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। बता दें कि राइट्स के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन एलारा कैपिटल, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईडीबीआई बैंक और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स कर रही हैं। वहीं फाइन ऑर्गेनिक के आईपीओ इश्यू के प्रबंधकों में जेएम फाइनेंशियल और इडेलवाइड फाइनेंशियल शामिल हैं। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!